अमानगंज का इतिहास और भूगोल
यहां के लोग खेती और व्यापार पर निर्भर हैं। गेहूं, मक्का और सोयाबीन मुख्य फसलें हैं।
यह नगर के निकट से केन नदी और सुनार नदी प्रवाहित होती हैं, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ है। अमानगंज का औसत वार्षिक वर्षा 1053 मिमी है। यहां का सबसे अधिक तापमान लगभग 42~45°C और न्यूनतम तापमान लगभग 4~7°C तक होता है।
यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन दमोह रेलवे स्टेशन है।
जनसांख्यिकी (जनगणना 2011 के अनुसार) नगर परिषद कुल 15 वार्डों में विभाजित है, जहाँ प्रत्येक पाँच वर्ष में चुनाव होते हैं।नगर की कुल जनसंख्या 13,886 है, जिनमें 7,293 पुरुष और 6,593 महिलाएँ शामिल हैं। 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 1,969 है, जो कुल जनसंख्या का 14.18% है। यहाँ महिला लिंगानुपात 904 है, जबकि बाल लिंगानुपात 989 है, जो राज्य औसत से बेहतर है। अमanganj की साक्षरता दर 77.56% है, जो मध्य प्रदेश के औसत से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर लगभग 83.64% तथा महिला साक्षरता दर 70.73% है।